छत्तीसगढ़ प्रदेशमध्यप्रदेश

कांग्रेस भी पीछे नहीं है जनाब ! आयातित नेताओं पर भी बरसी कृपा

कांग्रेस भी पीछे नहीं है जनाब ! आयातित नेताओं पर भी बरसी कृपामध्यप्रदेश की सियासत भी गजब है. यहां सभी दलों के नेता परिवारवाद (Nepotism) के खिलाफ तो पानी पी-पी कर बोलते हैं लेकिन हकीकत ये है कि राज्य में सभी बड़े दल परिवारवाद को पालते-पोसते हैं. बीजेपी की पहले चार लिस्ट आ चुकी है. जिसमें कई नेताओं के परिजनों को जगह मिली है. कांग्रेस की पहली लिस्ट आई तो हालात कुछ ऐसे ही दिखे. नेता पुत्र या परिजन भी इस लिस्ट में हावी हैं.

कांग्रेस का 9 अंक से कनेक्शन !
दरअसल कांग्रेस की पहली सूची (first list of congress) का शुभ मुहूर्त बड़ा रोचक रहा,पार्टी ने ने देवी पक्ष यानि नवरात्र के पहले दिन सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर अपनी पहली सूची में 144 नामों का ऐलान किया जिसका योग भी 9 है.इस पहली लिस्ट में कम से कम 5 बीजेपी नेताओं के सामने 5 पूर्व बीजेपी नेता ही मैदान में हैं,जिनमें दतिया सीट से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ अवधेश नायक, कोलारस सीट से पूर्व कांग्रेसी ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के वफादार बैजनाथ यादव,सुरखी सीट से सिंधिया-वफादार मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) के खिलाफ नीरज शर्मा, मुंगावली से राव यादवेंद्र सिंह और कटंगी सीट से पूर्व बीजेपी सांसद बोध सिंह (MP Bodh Singh) भगत को टिकट मिला है.
कांग्रेस का भाई-भतीजावाद
लहार (भिंड) सीट से सातवीं बार के विधायक और नेता विपक्ष डॉ.गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया को उसी भिंड जिले की मेहगांव सीट से मैदान में उतारा गया है और उनकी समधन चंदारानी गौर को खरगापुर से मैदान में उतारा गया है. गौर करने वाली बात ये है कि खरगापुर से उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह को बीजेपी ने मैदान में उतारा है.
पश्चिमी मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार एक ही परिवार से आते हैं. जहां पहली बार विधायक बने मुकेश पटेल अलीराजपुर सीट से उम्मीदवार होंगे वहीं उनकी भाभी सेना पटेल को जोबट सीट से मैदान में उतारा गया है. पास के झाबुआ जिले में,राज्य युवा कांग्रेस के प्रमुख डॉ. विक्रांत भूरिया (जो 2018 का चुनाव हार गए थे) को झाबुआ-एसटी सीट से मैदान में उतारा गया है. 2019 के उपचुनाव में ये सीट उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने जीती थी.

दूसरी तरफ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh)को परिवार के गढ़ राघौगढ़ से मैदान में उतारा गया है और उनके भाई लक्ष्मण सिंह को गुना जिले की चाचौड़ा सीट से दोहराया गया है.सिंह परिवार के करीबी रिश्तेदार प्रियव्रत सिंह (15 महीने पुरानी पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री भी थे) को राजगढ़ जिले की खिलचीपुर सीट से दोबारा टिकट दिया गया है.खंडवा जिले में,रूपाली नंदू बारे (कांग्रेस के दिग्गज नेता नंदू बारे की बेटी,जो दो बार चुनाव लड़ने के बावजूद जीतने में असफल रहीं) उन्हें पंधाना-एसटी सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि पूर्व विधायक राजनारायण सिंह पूर्णी के बेटे उत्तम पाल सिंह मांधाता सीट से चुनाव लड़ेंगे.
इसी तरह पड़ोसी खरगोन जिले में,पूर्व डिप्टी सीएम सुभाष यादव के छोटे बेटे,दो बार के मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव कसरावद सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ महेश्वर-एससी सीट से चुनाव लड़ेंगी जिसे उनके पिता सीताराम साधो ने पहले तीन बार जीता था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button