छत्तीसगढ़ प्रदेश

कमिशन की डोर पर चल रही कांग्रेस सरकार : कौशिक

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने धरसीवा विधानसभा में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लोकसभा प्रवास योजना के दौरान विधानसभा धरसीवा के बाजार परिसर मठपारा कचना में आयोजित आमसभा को संबोधित किया तथा आयोजित प्रेसवार्ता में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सभी कार्यों के लिए एक कमीशन की दर तय करके रखी है। ट्रांसफर के नाम पर कमीशन, तो कभी कोयला के डिस्पैच पर कमीशन तो, कभी लोगों की अर्जियों में भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना कमीशन लेकर कार्य कर रही है। आलम यह है कि प्रदेश की जनता को अपना कार्य करवाने के लिए अब प्रदेश के हर विभाग में कमीशन देना होता है तभी उनका कार्य होता है नहीं तो उसे आज आना कल आना कहकर भगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कमिशन को एक डोर बनाकर शासन कर रही है। अपने विश्वसनीयता के लिए जाना जाने वाला प्रदेश छत्तीसगढ़ अब प्रदेश सरकार के गैर जिम्मेदाराना कार्यों के लिए जाना जाता है। प्रदेश की जनता को कर्ज से लाद कर प्रदेश सरकार घी पी रही है। उन्हें प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है। हर कोई को प्रदेश सरकार के विकास, गौरव की ही तलाश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button