खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेश

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थलों का किया जायेगा विकास: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

यादव समाज का देश के विकास में बड़ा योगदान
समाज मजबूत एवं संगठित होगा तो देश भी मजबूत और संगठित रहेगा
मुख्यमंत्री ने इंदौर में यादव समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर में यादव समाज प्रमुख कार्यसमिति (कोर कमेटी) के प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मिल कर समाज को मजबूत बनाना होगा। समाज मजबूत एवं संगठित होगा तो देश भी मजबूत और संगठित रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बताये मार्ग पर चलना हमारा परम कर्त्तव्य है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से हमें नई राह दिखायी, इस ग्रंथ से हमें ऊर्जा एवं शक्ति मिलती है। यह ग्रंथ दुनिया का अद्भुत ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गो-शाला संबंधी बनी नीति में आवश्यकता अनुसार सुधार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गो-शालाओं में गो-पालन के लिये दी जाने वाली राशि को बढ़ा कर 4 गुना तक किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दौरान इंदौर में अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा स्थापित करने, स्मारक बनाने तथा पदम् श्री डॉ.भक्ति यादव की प्रतिमा उपयुक्त स्थल पर लगाये जाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहा कि इंदौर में यादव समाज के बच्चों के विद्या अध्ययन एवं छात्रावास के लिये उपयुक्त स्थान चिन्हित कर भूमि आरक्षित करने के प्रयास किये जायेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सामाजिक क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने शिक्षा से समाज को नई दिशा दिखायी। अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना सिखाया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से संस्कृति, संस्कार, परंपरा, नैतिक शिक्षा एवं पराक्रम के संबंध में सामाजिक चेतना जागृत की जाये। पूर्व मंत्री श्री सचिन यादव, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, श्री गुलशन यादव, श्री कमल यादव, डॉ.आर.डी.यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री रमेश मेंदोला तथा श्रीमती मालिनी गौड़, नगर निगम के सभापति श्री मुन्नालाल यादव, श्री नंदलाल यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के प्रतिनिधि और नागरिक मौदूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button