MP नेता प्रतिपक्ष चयन मामलाः कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया बोले- मुझे
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में सरकार गठन के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष चयन को लेकर हलचल तेज हैं। इसी बीच कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरी पद की कोई इच्छा नहीं, फिर भी यदि आलाकमान मुझे इसकी जिम्मेदारी देगा तो 19 नहीं 21 फीसदी खरा उतरूंगा। सभी कांग्रेस विधायकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है कि नेता प्रतिपक्ष बनाने का अंतिम निर्णय आलाकमान करेगा, जो आलाकमान का फैसला होगा उसे सभी मानेंगे। नेता प्रतिपक्ष के लिए किसका नाम है किस क्षेत्र से है, किस वर्ग से है, ये अभी किसी को पता नहीं है।
लाउडस्पीकर और मांस मछली को लेकर जारी आदेश पर कहा कि ध्वनि प्रदूषण के मामले में यदि लाउडस्पीकर को बैन किया है, तो यह फैसला सराहनीय है सरकार की प्रशंसा होनी चाहिए। यदि धर्म के नाम पर यह फैसला लिया गया है तो यह निंदनीय है इस कानून को वापस लेना चाहिए। अंडा और मांस की खुले में बिक्री को बैन करने का सरकार ने फैसला लिया है। ये गरीबों के पेट पर लात मारने का फैसला है। इस आदेश को तत्काल वापस लेना चाहिए। खुले में बिक्री पर रोक तब लग पाएगी जब उस पर दुकान होगी। सरकार पहले उन्हें दुकानें दें, फिर कार्रवाई करें।