खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेश

PM नरेंद्र मोदी ने भारत को दी 91 FM ट्रांसमीटर्स की सौगात, बोले- सरहदी इलाकों में इसका खास फोकस रहेगा

पीएम मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिन बाद ही मैं रेडियो पर ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड करने जा रहा हूं. ‘मन की बात’ का ये अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था. मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य से और सामूहिक कर्तव्यशक्ति से जुड़ा रहा.

पीएम ने कहा कि भारत अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल कर पाए इसके लिए जरूरी है कि किसी भी भारतीय के पास अवसरों की कमी न हो. आधुनिक तकनीकी को सबकी पहुंच तक बनाना इसका बहुत बड़ा माध्यम है. उन्होंने कहा कि आज भारत में जिस तरह गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाया जा रहा है. मोबाइल और मोबाइल डाटा दोनों की कीमत इतनी कम हुई है कि उसने ‘एक्सेस ऑफ इनफॉर्मेशन’ को आसान बना दिया है.

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में देश में जो टेक रेवोल्यूशन हुआ है उसने रेडियो और FM को नए अवतार में गढ़ा है. इंटरनेट के कारण रेडियो पिछड़ा नहीं, बल्कि ऑनलाइन FM के जरिए और पॉडकास्ट के जरिए सामने उभर कर आया है, यानी डिजिटल इंडिया ने रेडिया को नए श्रोता भी दिए हैं और नई सोच भी दी है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अक्सर जब हम कनेक्टिविटी की बात करते हैं तो हमारे सामने रोड, रेल, एयरपोर्ट की तस्वीर उभरती है, लेकिन हमारी सरकार ने फिजिकल कनेक्टिविटी के अलावा सोशल कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर भी उतना ही जोर दिया है. हमारी सरकार कल्चरल कनेक्टिविटी और इंटलेक्चुअल कनेक्टिविटी को भी मजबूत कर रही है. उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में हमने पद्म अवार्ड, साहित्य और कला अवार्ड के द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों के असल हीरोज को सम्मानित किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button