खास खबरभोपालमध्यप्रदेश

नई बुनियादी सुविधाओं से आम जनता हो रही लाभान्वित : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

विकास यात्रा में 38 हजार से अधिक विकास कार्य लोकार्पित

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सम्पन्न विकास यात्राएँ जन-कल्याण का यज्ञ बनी हैं। प्रदेश में 5 से 26 फरवरी की अवधि में हुई विकास यात्राओं में 38 हजार 506 विकास कार्यों के लोकार्पण हुए हैं। लोकार्पित कार्यों की लागत 10 हजार करोड़ रूपए है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि विकास यात्राओं में 29 हजार 155 विकास कार्यों के भूमि-पूजन भी किए गए। सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राएँ निकली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यात्रा में सहभागी सभी जन-प्रतिनिधि, नागरिक, अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। विकास यात्रा में 09 लाख 12 हजार 819 आवेदन-पत्र जनता की ओर से प्राप्त हुए, जिनमें से 85 प्रतिशत से अधिक 7 लाख 81 हजार 414 आवेदनों का निराकरण भी हो गया। विकास यात्रा के दौरान बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रशासनिक अमले और जन-प्रतिनिधियों ने रूचि का प्रदर्शन किया। प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के सराहनीय प्रयास हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button