छत्तीसगढ़ प्रदेश

सुकमा में एक महिला समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे पूना नर्काम ‘‘नई सुबह, नई शुरुआत‘‘ अभियान से प्रभावित होकर तीन नक्सलियों मड़कम हिड़मे, पुनेम जोगा और कारम सुक्कु ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है.

उन्होंने बताया कि नक्सली हिड़मे जनताना सरकार की उपाध्यक्ष है तथा जोगा डाक्टर कमेटी का सदस्य है, वहीं नक्सली कारम भी जनताना सरकार का उपाघ्यक्ष है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला तथा अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. उन्होंने बताया कि आत्मसर्मिपत नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button