छत्तीसगढ़ प्रदेश

*प्रदेश की 25 हजार महिलाओं से रोजगार छीनकर कांग्रेस ने साबित कर दिया कि वह महिला विरोधी है : कौशिक*

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कांग्रेस महिलाओं को केवल वोट बैंक ही मानती है*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे और सत्ता में आते ही उन वादों को पूरा करने के बजाए उसके विपरीत कार्य कर रही है। रेडी टू ईट का निर्माण का कार्य पूर्व की डॉ. रमन सिंह जी की सरकार के समय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए महिला समूह को रेडी टू ईट निर्माण का कार्य दिया गया था, जिसे प्रदेश की कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बीज विकास निगम को दे दिया। महिला स्व सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो योजना डॉ रमन सिंह जी की सरकार ने बनाई थी उसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बदलापुर की राजनीति अपनाते हुए छीन लिया तथा प्रदेश की 25 हजार महिलाओं को रेडी टू ईट निर्माण कार्य छीन कर उन्हें बेरोजगार करने का काम भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला विरोधी है कांग्रेस को महिलाओं की याद केवल और केवल चुनाव के समय ही आता है और हर समय महिलाओं को चलने का काम कांग्रेस द्वारा किया जाता है। प्रदेश की महिलाओं को भी प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करके छला, 25 हजार महिलाओं से रोजगार छीन कर फिर से उन्हें चला, प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर प्रदेश की जनता को छला, प्रदेश में महिला अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के नाम पर फिर से महिलाओं को छला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ना तो कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है, और ना ही अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार के पास कोई नीति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button