छत्तीसगढ़ प्रदेश

वन विभाग के प्रधान मुख्य वन सरंक्षक पी.सी.सी.एफ. संजय शुक्ला को टाटामारी पहुँचने पर ग्रामीणों ने  टाटामारी में हुई भ्रष्टाचार की शिकायत प्रेषित की

केशकाल – राज्य वन विभाग के प्रधान मुख्य वनसंरक्षक संजय शुक्ला पदभार ग्रहंण करने के बाद बस्तर संभाग के प्रथम प्रवास पर सबसे पहले केशकाल के टाटामारी में पंहुचकर प्रकृति के विहंगम  मनोरम दृश्य का अवलोकन करते हुये  कांकेर वन वृत्त के मुख्य वनसंरक्षक  राजू अगासिमनी एवं वन वृत्त के सभी वनमंडलाधिकारियों से चल रहे विभागीय गतिविधी की जानकारी अर्जित किया |  इस अवसर पर केशकाल वनमंडल के वनमंडलाधिकारी गुरूनाथन एन. कोंडागांव वन मंडल के वन मंडलाधिकारी रमेश कुमार जांगडे , कांकेर वनमंडल के वनमंडलाधिकारी श्री बाजपेयी तथा भानुप्रतापपुर पूर्व -पश्चिम के वनमंडलाधिकारी  उपस्थित रहे |  पी.सी.सी.एफ. संजय शुक्ला अपने विभाग की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर वन वृत्त जगदलपुर की ओर आगे बढ गये ।

इस दरम्यान केशकाल के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार के. शशीधरन ,कृष्णदत्त उपाध्याय ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला से मिलकर  पदभार ग्रहंण कर प्रथम आगमन पर स्वागत कर शुभकामना व्यक्त करते विभागीय अनियमितता से संबधित एक पत्र प्रदान किया । प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला ने प्रदत्त पत्र पर यथोचित कार्यवाही करने का दिलाशा दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button