छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार की कवायद में जुटी आम आदमी पार्टी
प्रदेशभर में ज़िला से ज़ोन स्तर तक तेज़ी से चलेगा अभियान, नए चेहरों को मिलेगी जिम्मेदारी

ज़ोहेब खान…….रायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मज़बूत करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। आगामी महीनों में पार्टी की रणनीति स्पष्ट है—गांव से लेकर शहर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावशाली बनाना। इसके तहत 30 जुलाई तक राज्य के सभी ज़िलों में ज़िला स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद ज़ोन स्तरीय सम्मेलन होंगे। इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार ने छीना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पदोन्नति अधिकार: विजय झा
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि यह कवायद पार्टी को जमीनी स्तर तक सशक्त करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। पार्टी ने राज्य को 7 ज़ोन में बाँटकर वरिष्ठ पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक व समन्वयक के रूप में जिम्मेदारी दी है।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक, जो कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी हैं, और दिल्ली से विधायक एवं प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है।
रायपुर रेलवे स्टेशन के पास 48 किलो गांजा के साथ बिहार के 3 तस्कर गिरफ्तार – 5 लाख का माल जब्त



