देश-विदेश

म्यांमार में जारी गोलीबारी के बीच भारतीय सीमा में दाखिल हुए दो हजार लोग

आइजोल ।   म्यांमार के चिन राज्य में जारी एयर स्ट्राइक और जबरदस्त गोलीबारी के चलते वहां के लोग भागकर भारतीय सीमा में दाखिल हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में करीब 2000 लोग मिजोरम पहुंचे हैं। दरअसल, इन दिनों म्यांमार की सत्तारूढ़ जुंटा समर्थित सेना और मिलिशिया समूह पीपुल्स डिफेंस फोर्स के बीच गोलीबारी चल रही है। पीपुल्स डिफेंस फोर्स ने चिन राज्य में खावमावी और रिहखावदार में दो सैन्य ठिकानों पर हमला कर उन पर कब्जा कर लिया है। चम्फाई जिले के डिप्टी कमिश्नर जेम्स लालरिंचन के हवाले से बताया कि हवाई हमलों के बीच 2 हजार से अधिक लोग मिजोरम के चम्फाई जिले में पहुंच गए हैं। जहां उनका इलाज करवाया जा रहा है।

मिजोरम में 31 हजार से ज्यादा म्यांमार के नागरिक

बता दे कि फिलहाल म्यांमार के करीब 30 हजार से अधिक नागरिक मिजोरम के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे हैं। इनमें से सर्वाधिक लोग शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

कौन है पीडीएफ?

पीपुल्स डिफेंस फोर्स का गठन म्यांमार में 1 फरवरी 2021 को हुए सैन्य तख्तापलट के बाद किया गया था। यह नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट की सशस्त्र शाखा है। जो कि देश के सैन्य शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। इस उद्देश्य देश में लोकतंत्र की स्थापित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button