
ज़ोहेब खान……..रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ चल रही है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य और 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति भी शामिल है।
ऐतिहासिक ऑपरेशन:
राज्य के इतिहास में पहली बार नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व को इतनी बड़ी चोट दी गई है। जयराम का खात्मा नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ा असर डालने वाला है।
हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद:
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों में कई हार्डकोर सदस्य हैं, जिनकी लंबे समय से तलाश थी।
RLR सिनेमा: छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए नई उम्मीद, “टीना टप्पर” से करेंगे धमाकेदार शुरुआत
रायपुर में पोस्टमार्टम की तैयारी:
14 नक्सलियों के शव रायपुर लाए गए हैं। सुबह 5 बजे इन शवों को मेकाहारा अस्पताल की नई मर्चुरी में रखा गया। पोस्टमार्टम के लिए 22 डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
सीएम और गृहमंत्री ने जवानों की सराहना की:
मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों की तारीफ की है। उन्होंने इसे नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता करार दिया।
मुठभेड़ अब भी जारी:
इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें आ रही हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है और पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है।
नक्सलवाद पर सख्त प्रहार:
इस मुठभेड़ से नक्सलियों को भारी झटका लगा है। यह ऑपरेशन राज्य में शांति बहाल करने के लिए सुरक्षाबलों के प्रयासों को नई मजबूती देगा।