छत्तीसगढ़ प्रदेश

सुराजी अभियान के तहत् घर-घर सर्वे प्रारंभ

जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड एवं पेंशन प्रकरणों का होगा निराकरण

उत्तर बस्तर कांकेर 02 नवंबर 2022ः-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत् अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के सभी पात्र व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड बनाने और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए सुराजी अभियान शुरू की गई है। इसके तहत् पात्र व्यक्तियों के चिन्हांकन के लिए सर्वे टीम के कर्मचारी घर-घर पहुंच कर जानकारी इकट्ठा कर रही है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इसका लाभ लेने से वंचित न हो, यह सुनिश्चित किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button