देश-विदेश

AIMIM सांसद के बिगड़े बोलः मोदी और शाह को बोले- हैदराबाद छोड़ दो वहां

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार में नेताओं के जुबान भी तेज हो गई है। ताजा मामला एआईएमआईएम(AIMIM) के सासंद द्वारा चुनावी सभा में बिगड़े बोल का मामला सामने आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  के बारे असंसदीय शब्द (पप्पा) का इस्तेमाल किया है।

एआईएमआईएम के प्रत्याशी नफीस मंशा खान के चुनावी सभा में शामिल होने आए औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। इम्तियाज जलील ने कहा मोदी और अमित शाह हैदराबाद में घूम रहे है। मैं उनसे दरखास्त करता हूं पूरा हिंदुस्तान है जाओ वहां पर, हैदराबाद छोड़ दो वहां पर तुम्हारे पप्पा बैठे हैं। लो अब कल दिनभर चलने वाला है, पप्पा बोला, बोले भी तो का टेड़ा कर लेते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button