खास खबरदेश-विदेश

यूपी के छात्र अब नहीं पढ़ेंगे मुगलों का इतिहास, योगी सरकार ने सिलेबस में किया बदलाव

UP Government: यूपी में 12वीं में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में से मुगल चैप्टर हटा दिया गया है. इसके अलावा 11 वीं की किताब से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति पाठ हटाए गए.

शैक्षिक सत्र 2023-24 में इंटरमीडिएट में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब में ‘भारतीय इतिहास के कुछ विषय-द्वितीय’ से शासक और मुगल दरबार को हटाया दिया गया है. इसी के साथ नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध का पाठ भी हटाया गया है.

किताबों में से इन पाठों को हटाया गया 

बता दें कि यूपी सरकार का यह फैसला शैक्षिक सत्र 2023-24 से लागू किया जा रहा है. इतिहास की किताब के अलावा अन्य विषयों में भी ये बदलाव देखने को मिला है. सबसे पहले 12वीं के सिलेबस के बारे में बात करते हैं. 12वीं की इतिहास की किताब में मुगलों के इतिहास को हटा दिया है.

इसी के साथ नागरिक शास्त्र की किताब में भी परिवर्तन देखने को मिला है. वहीं स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से जन आंदोलनों का उदय और एक दल के प्रभुत्व का दौर चैप्टर भी हटाया गया. इसके अलावा, 10वीं की लोकतांत्रिक राजनीति 2 की किताब से लोकतंत्र और विविधता, जनसंघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र की चुनौतियां पाठ हटाए गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button