खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उद्बोधन आरम्भ, सुकमा में विकास कार्यों का आज लोकार्पण और भूमिपूजन सम्पन्न हुआ

आज आपके पास आना था। काफी तेज बारिश हो रही है। आपके बीच नहीं आ पाया, इस बात का दुख है। सुख इस बात का है कि वर्चुअल माध्यम से आपसे जुड़ पाया।
सबसे खुशी इस बात की है कि बारिश आ गई। रामाराम में रॉक गार्डन का उद्घाटन हुआ।
सुकमा में 303 करोड़ रुपये की सौगात दी गई है। आज जिन कार्यों का लोकार्पण हुआ उनमें सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे काम हैं। बच्चों को छात्रवृत्ति की सुविधा दी गई है।
. इन कार्यों के पूरा होने से सुकमा में अधोसंरचना मजबूत होगी। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान श्री लखमा ने जो मांगें रखी उन्हें पूरा किया और ये सब विकास योजनाएं लागू की हैं।
सुकमा की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। लोग रात को भी पहुंच सकते हैं। जगरगुंडा में 13 साल बाद स्कूल का शुभारंभ किया गया।
. सुकमा में बदलाव हुए हैं। सुरक्षा बढ़ी है। तेंदूपत्ता का पैसा संग्राहकों के हाथ पहुंच रहा है। बस्तर फाइटर की भर्ती की गई है।
.दक्षिण भारत से जब आते हैं तो पहली विधानसभा कोंटा है। हमने निश्चय किया कि इसे सबसे बढ़िया विकसित करना है। फिर हम सब साथियों ने काम किया। महिलाएं भी आगे आईं। अब आकर देखें। बस्तर में बड़ा परिवर्तन आया है।
. मैंने बस्तर में दो दिन का कार्यक्रम बनाया था। बारिश की वजह से दिक्कत हुई।
बच्चों के स्कूल भी आरम्भ होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button