खेल-मनोरंजनछत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर के पावरलिफ्टरों की धाक: राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक

नरेन्द्र बंजारे………भिलाई। कुर्सीपार स्थित चंदूलाल चंद्राकर ऑडिटोरियम में आयोजित 10वीं छत्तीसगढ़ स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में रायपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रायपुर की आभा गुप्ता ने 51-59 किलोग्राम भार वर्ग में डेडलिफ्ट के दौरान 112.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में रंजन मिर्जा ने 53.50 किलोग्राम भार वर्ग में 80 किलोग्राम का भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग में आकाश मिश्रा ने 51-59 किलोग्राम भार वर्ग में 125 किलोग्राम डेडलिफ्ट कर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

रायपुर जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले का मान बढ़ा है और आगामी प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button