खास खबरदेश-विदेश

ये हैं दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश, जानें कितने पायदान पर है भारत

World Happiness Report 2023 दुनिया के 10 टॉप खुशहाल देश में नीदरलैंड पांचवें स्थान पर है। यूरोप महादेश का यह प्रमुख देश है। इस देश को हॉलैंड भी कहा जाता है। इस देश की आबादी 17211447 है। यह देश 33 591 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

दिल्ली (IMNB) वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 में दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश की सूची जारी की गई है। इसमें जीडीपी, जीवन की गुणवत्ता और जीवन प्रत्याशा के आधार पर रेटिंग दी जाती है। भारत ने हैप्पी इंडेक्स की सूची में लगातार सुधार किया है। इससे पहले साल 2021 में भारत 139 वें स्थान पर था। आइए, भारत समेत दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश के बारे में सबकुछ जानते हैं-

-इस सूची में ऑस्ट्रिया 10 वें नंबर पर है। हैप्पी इंडेक्स में ऑस्ट्रिया का स्कोर 7.268 है। साल 2022 तक ऑस्ट्रिया की जनसंख्या 90, 66, 710 थी।

-दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश में नौवें नंबर पर न्यूजीलैंड है। क्रिकेट जगत में न्यूजीलैंड को शांतिप्रिय देश कहा जाता है। हैप्पी इंडेक्स में न्यूजीलैंड को 7.277 प्राप्त हुआ है। वर्तमान समय में न्यूजीलैंड की आबादी 48, 98, 203 है।

-हैप्पी इंडेक्स की सूची में आठवें स्थान पर लक्ज़मबर्ग है। वहीं, इंडेक्स में लक्ज़मबर्ग को कुल 7.324 अंक प्राप्त हुआ है। यह खूबसूरत देश यूरोप महादेश में है। यहां फ्रेंच, जर्मन, लक्समबर्ग और अंग्रेजी अधिक बोली जाती है। देश की आबादी 6,42,371 है।

-इस सूची में सातवें स्थान पर स्वीडन है। यह देश भी यूरोप महादेश में स्थित है। जबकि, क्षेत्रफल 5, 28, 447 वर्ग किलोमीटर है। हैप्पी इंडेक्स में स्वीडन को 7.363 अंक प्राप्त हुआ है। देश की जनसंख्या 10, 218, 971 है।

-नॉर्वे के बारे में आप जानते होंगे। इस देश की राजधानी ओस्लो में है। वहीं, स्वीडन और रूस से देश की सीमा जुड़ती है। खुशहाल देशों की सूची में नॉर्वे छठे नंबर पर है। वहीं, हैप्पी इंडेक्स में नॉर्वे को 7.392 अंक प्राप्त हुआ है। देश की आबादी 5, 551, 370 है।

-दुनिया के 10 टॉप खुशहाल देश में नीदरलैंड पांचवें स्थान पर है। यूरोप महादेश का यह प्रमुख देश है। इस देश को हॉलैंड भी कहा जाता है। इस देश की आबादी 1,72,11,447 है। यह देश 33, 591 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

-दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश में चौथे नंबर पर आइसलैंड है। इस देश की जनसंख्या बहुत कम है। आइसलैंड की जनसंख्या 3, 45, 393 है। इस देश का सबसे बड़ा शहर रेक्जाविक है।

-हैप्पी इंडेक्स सूची में तीसरे नंबर पर स्विट्ज़रलैंड है। यह देश खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में पर्यटक स्विट्ज़रलैण्ड घूमने जाते हैं। इस देश की आबादी 87, 73, 637 है। बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग स्विट्ज़रलैण्ड में हुई है।

-दुनिया के सबसे अधिक खुशहाल देश में दूसरे पायदान पर डेनमार्क है। इसकी सीमा जर्मनी से मिलती है। आइसलैंड के बाद डेनमार्क को सबसे शांत देश का दर्जा प्राप्त है। देश की आबादी 58, 34,950 है।

-हैप्पी इंडेक्स और दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश में पहले स्थान पर फ़िनलैंड है। इस देश की आबादी 55 लाख से अधिक है। हैप्पी इंडेक्स में फ़िनलैंड को 7.842 अंक प्राप्त हुआ है।

-इस सूची में भारत वर्तमान समय में 136 वें नंबर पर है। चूंकि, भारत की जनसंख्या छोटे देशों की तुलना में बहुत अधिक है। विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button