खेल-मनोरंजन

SRK की Dunki में नहीं दिखा सिंगर Shaan का गाया हुआ ये गाना

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित किंग खान की तीसरी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म में विक्की कौशल के किरदार की काफी तारीफ हो रही है। इसी बीच फिल्म के एक गाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शान और श्रेया घोषाल की फिल्म का एक गाना भी रिलीज होना था. फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज के दिन शान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में सिंगर शान ने कहा, ‘आज फिल्म ‘डंकी’ का दिन है। मैं इसके बारे में बहुत उत्साहित हूं। मैं इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।

मुझे यकीन है कि यह फिल्म सभी को पसंद आयेगी। मैं साफ करना चाहता हूं कि मेरा गाना इस फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं बन सका। डंकीके लिए मैंने श्रेया घोषाल के साथ दूर कहीं दूर गाना गाया। इस गाने को कश्मीर की घाटियों में शूट किया गया था, लेकिन एडिटिंग के वक्त इस गाने को हटाने का पूरा फैसला राजकुमार हिरानी का था।

शान के इस ट्वीट के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका गाया गाना फिल्म ‘डंकी’ के हिसाब से फिट नहीं बैठता है. जिसके चलते सिंगर ने राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म में इसके होने की बात कही है। इससे पहले शान ने डायरेक्टर की फिल्म ‘पीके’ में ‘चार कदम’ और ‘3 इडियट्स’ में ‘बहती हवा सा था वो’ जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button