खास खबरदेश-विदेश

130 साल बाद मिला शिप ऑफ गोल्‍ड, समंदर में समाया था अरबों का सोना, तस्‍वीरों में देखें बेशकीमती चीजें

अमेरिका के इतिहास की सबसे महंगी दुर्घटना मानी जाती है शिप ऑफ गोल्‍ड का डूबना. साल 1857 में कैरोलिना तट से 160 मील दूर अटलांटिक महासागर में समाया एसएस सेंट्रल अमेरिका जहाज पर हजारों किलोग्राम सोना लदा था. इसके अलावा कई और बेशकीमती चीजें भी थीं. अब इसे चीजों को बाहर निकाल लिया गया है और मार्च में इनकी नीलामी की जाएगी.

अटलांटिक महासागर में करीब 7,200 फीट की गहराई में समाए इस जहाज पर इतना सोना लदा था कि खोजने के बाद इसे शिप ऑफ गोल्‍ड नाम दिया गया. अनुमान के मुताबिक, यह जहाज करीब 30 हजार पाउंड यानी 13,600 किलोग्राम सोना लादकर जा रहा था, जब एक समुद्री तूफान का शिकार बन गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button