खास खबरदेश-विदेश

3 करोड़ों की लॉटरी लगते ही बीवी ने दिखाया रंग, 20 साल की शादी तोड़ी, हुई प्रेमी संग फरार!

हाथ में 3 करोड़ आते ही पत्नी ने दिखाया अपना रंग, पति को छोड़ प्रेमी के साथ की शादी

महिला ने जैसे ही 3 करोड़ की लॉटरी जीती, उसने अपने पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। महिला की शादी को 20 साल हो चुके थे।

 3 करोड़ मिलते ही महिला ने अपने पति को छोड़ा।- India TV Hindi
पैसा अच्छे-अच्छों को बदल देता है। इसका जीता-जागता उदाहरण थाईलैंड में देखने को मिला। यहां पर एक महिला ने 3 करोड़ की लॉटरी जीतते ही अपने पति छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। 47 साल के पीड़ित पति नरिन ने बताया कि उसकी पूर्व पत्नी चॉविन ने उसे छोड़ते ही अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली। नरिन ने कहा कि मुझे तो भरोसा ही नहीं हो रहा है कि शादी के 20 साल बाद पत्नी ऐसे छोड़कर चली जाएगी। पत्नी के इस हरकत की वजह से मैं बहुत हैरान-परेशान हूं। 20 साल के रिलेशन के बाद पत्नी ऐसा करेगी मैंने कभी सोचा नहीं था।

पीड़ित पति नरिन

20 साल का रिश्ता झटके में तोड़ा

नरिन ने आगे कहा कि उसकी पत्नी ने लॉटरी की धनराशी की बात छुपाकर रखी थी। लॉटरी के बारे में उसकी बेटियों ने उसे बताया था। नरिन ने बताया कि जब उसकी पत्नी ने 3 करोड़ रुपए जीते थे तब वह दक्षिण कोरिया में काम कर रहा था। 3 मार्च को वह अपने देश थाईलैंड लौटा तब पता चला कि उसकी पत्नी चॉविन ने किसी और से शादी कर ली है। लॉटरी के पैसों को लेकर मामला कोर्ट में पहुंच गया है और नरिन का कहना है कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। इस मामले की जांच पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां कर रही हैं। वहीं नरिन के वकिल का कहना है कि उनके मुवक्किल को आधा पैसे तो मिलना ही चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button