देश-विदेश

निवेशकों पर फिर चढ़ा हरियाणा की शराब कंपनी के शेयरों का नशा, खरीदने को मची लूट

कुछ दिनों की सुस्ती के बाद हरियाणा की शराब कंपनी के शेयरों का नशा एक बार फिर निवेशकों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। पिछले दो सत्रों से पिकैडिली एग्रो लिमिटेड के शेयरों में अपर सर्किट लग रहा है। आज यह स्टॉक 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ ही 241.30 रुपये पर खुला। सोमवार को भी यह स्टॉक अपर सर्किट पर ही 229.85 रुपये पर बंद हुआ था। बता दें पिकैडिली दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की बनाने वाली कंपनी है। पिकैडिली एग्रो लिमिटेड के ब्रांड इंद्री दिवाली 2023 एडिशन को सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की अवार्ड मिला है।

एक लाख रुपये बन गए 9.64 करोड़ : पिकैडिली एग्रो लिमिटेड के शेयर इस साल अब तक 447.79 फीसद का रिटर्न दे चुके हैं। मल्टीबैगर यह स्टॉक 11 जुलाई 1997 को महज 25 पैसे का था और इस मुकाम तक पहुंच कर 96420 फीसद का छप्परफाड़ रिटर्न दे चुका है। यानी अपने धैर्यवान निवेशकों के एक लाख रुपये को 9.64 करोड़ रुपये में बदल दिया है।

नए निवेशकों को भी निराश नहीं किया: इतना ही नहीं, पिकैडिली ने अपने नए निवेशकों को भी निराश नहीं किया है। इस साल की शुरुआत में इस स्टॉक में जिसने भी पैसा लगाया, वो खूब कमाया। इस साल अब तक इसने 447 फीसद का रिटर्न दिया है। इसका मतलब यह है कि निवेशकों का पैसा बढ़कर करीब साढ़े पांच गुना हो गया। जिसने छह महीने पहले पैसा लगाया और रुका रहा, उसका भी पैसा करीब साढ़े तीन गुना से अधिक हो गया। इस अवधि में इसने 264 फीसद का रिटर्न दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button