खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश
प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में स्व. चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास साहू, मेहमूद अली, भवानी मरकाम सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।