पीएससी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदर्शन को प्रदेश के युवाओं ने नकारा, फ्लॉप शो रहा… कांग्रेस
शिकायतकर्ता कोई नहीं भाजपा अपनी राजनीति रोटी सेकने पीएससी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
बिलासपुर दिनांक 20 जून 2023। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनदं शुक्ला ने पत्राकार वार्ता कर ये जानकारी दी कि रायपुर में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य लोक सेवा आयोग की कथित गड़बड़ी का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री निवास के घेराव का असफल प्रयास किया। भाजपा के इस प्रदर्शन को राज्य के युवाओं ने नकार दिया, भाजपा युवा मोर्चा के इस प्रदर्शन में भाजपा के बेरोजगार हो चुके नेता मंच पर बैठे दिखाई दी। पत्राकार वर्ता की जानकारी देते हुए प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि भारतीय जनता के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा ही नहीं हैं, तो भारतीय जनता पार्टी ऐसी संस्थाओं के विश्वसनियता को संग्दिध बनाने की षड्यंत्र कर रही हैं। राज्य लोक सेवा आयोग पढ़े- लिखे युवाओं के सपने को साकार करती हैं। बिना किसी ठोस आधार के अपनी दूषित कल्पनाशीलता के आधार पर पीएससी जैसी संस्थाओं पर सवाल खड़ा किया जाना न कि निंदनिया है बल्कि घोर आपत्ति जनक हैं। यह ऐसा प्रकरण हैं जिसमें शिकायतकर्ता कोई नहीं हैं। सिर्फ राजनीतिक दल अपने राजनीति रोटी सेक रहा हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहा हैं। वर्तमान में राज्य सेवा आयोग के परीक्षा परिणाम पर ऐसा कोई भी आरोप नहीं लगा हैं कि किसी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हुए हो, किसी परीक्षार्थी ने कोई प्रमाणित शिकायत की हो, प्रश्न पत्रों के सेट से किसी कोचिंग संस्थान के पूर्व अनुमानित प्रश्न पत्रों से अक्षरशः मिलती हो। इंटरव्यू के नंबर एवं लिखित परीक्षा के नंबर में बहुत असमानता नजर आती हैं। उसके बावजूद भी गडबड़ी के मनगणत आरोप लगाना निम्नस्तरीय हथकण्डा हैं। अपनी योग्यता के बल पर चयनित सूची के युवाओं पर आरोप लगाना उनके मेहनत का भी अपमान हैं। छ.ग. के युवा ऐसे आरोप को बर्दाश्त नहीं करेगें।
भाजपा के 15 सालों तक लोक सेवा आयोग तत्कालीन मुख्यमंत्री निवास का गुलाम बन गया था। 15 साल में मात्र 9 परीक्षायें आयोजित हुई हैं। रमन सिंह की राज में पीएससी में गड़बड़ी के प्रमाणित आरोप लगे थे, जिस पर महामहित राज्यपाल ने तत्कालीन पीएससी अध्यक्ष अशोक दरबारी को सस्पेंड किया था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट कहा है कि यदि पीएससी के चयन सूची में गड़बड़ी के कोई भी ठोस आधार हैं तो सामने लाये जांच कर बड़ी कार्यवाही की जायेंगी। प्रदेश प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि भाजपा के पास कथित पीएससी घोटाले का तथ्य नहीं हैं। हम चुनौती देते हैं कि उनके पास कोई तथ्य हो तो अदालत में जाकर मुकदमा दायर करें।