छत्तीसगढ़ प्रदेश

15 साल की शासन में रहे भाजपा सरकार द्वारा अडे़गा में कार्यक्रम कराकर कांग्रेस भगाओं छ.ग. बचाने का आव्हान किया

केशकाल – भारतीय जनता पार्टी के तात्कालिन 15 साल कार्यकाल के बाद वर्तमान सत्ता में आये कांग्रेस पार्टी को देखकर भाजपा नेताओं ने वर्तमान सरकार की कार्यकाल से आम जनता परेशान त्रस्त बताते हुए केशकाल के अडेगा हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री श्रीमति रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचने का पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा खूब प्रचार प्रसार किया गया था। किन्तु आज की अडे़गा में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री का किसी कारणवश स्थगित होने के चलते कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे तथा वर्तमान सांसद मोहन मण्डावी तथा पूर्व सांसद विक्रम उसेण्डी महासमुंद के सांसद चुन्नी लाल साहू के साथ अन्य पार्टी के नेतागण अपस्थित रहे। केशकाल विधानसभा अन्तर्गत अडे़गा केशकाल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता द्वारा कार्यक्रम स्थल से बाईक रैली के माध्यम से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण रूके पंचवटी केशकाल में बाईक रैली पहुँचकर पंचवटी में रूके हुये मुख्य अतिथिगणों को लेकर कार्यक्रम स्थल अड़ेगा पहुँचे अड़ेगा में कार्यक्रम में पहुँचे सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय द्वारा उपस्थित कार्यक्रर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि कांग्रेस भगाओं छत्तीसगढ़ बचाने का आव्हान करते हएु सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव के लिए निष्ठा एवं ईमानदारी से एकजुट होकर पार्टी को मजबूज बनाने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे सांसद मोहन मण्डावी ने कार्यकर्ताओं को अगामी चुनाव के लिए अभी से एक जुट होकर कार्य करने के साथ कहा है कि पिछले 4 साल से काबिज वर्तमान कांग्रेस सरकार ने आम जनता हताश व परेशान बताया है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद विक्रम उसेण्डी एवं महासमुंद के सांसद चुन्नी लाल साहू कई नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा है कि क्षेत्र के समस्त प्रकोष्ट के पार्टी कार्यकर्ता मतभेद भुलकर वर्तामान सरकार को उखाड़ फेकने का आव्हान किया गया है। किन्तु भाजपा द्वारा दिनांक 29/12/2022 को अडे़गा में आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने का आव्हान एवं नौबद क्यों आया ? सबसे पहले भाजपा नेता लोग इस पर चिंतन मनन करना चाहिए क्योकिं पिछले 15 वर्षो के पार्टी कार्यकाल में अगर जनता के बीच में बेतहतर काम किया होता तो कांग्रेस सरकार छ.ग. में कभी नहीं आ सकता। यह  बात इन दिनो जनता जनार्दन के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे के अलावा महासमुद के सांसद चुन्नीलाल साहू एवं वर्तमान सांसद मोहन मण्डावी पूर्व सांसद विक्रम उसेण्डी एव केशकाल विधान सभा के अन्तर्गत भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र के बारे जानकारी लेने के साथ कार्यकर्ताओं को गुरूमंत्र सिखाया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button