देश-विदेश

भविष्य पर कयासों के बीच वसुंधरा के लिए जगी उम्मीद, मिला 35 का दम और दो विरोधी पस्त

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपनी परंपरागत सीट झालावाड़ में 53 हजार वोटों से जीत हासिल की है। फिर भी उनके भविष्य को लेकर कयास लग रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री बनेंगी या नहीं। इसकी वजह यह है कि भाजपा ने इस बार उन्हें सीएम फेस घोषित किए बिना ही चुनाव लड़ा था।

इसके बाद भी भाजपा ने 115 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है। ऐसे में यह सवाल और तेजी से उठने लगा है कि वसुंधरा का क्या होगा? इस बीच एक चीज उनके लिए उम्मीद बंधाने वाली है। दरअसल वसुंधरा राजे के 35 समर्थक विधायकों को जीत हासिल हुई है। इतनी बड़ी तादाद में समर्थक विधायकों का जीतना उन्हें सीएम की रेस में बने रहने के लिए मदद कर सकता है।

इसके अलावा पार्टी के अंदर ही उनके दो प्रतिद्वंद्वी भी चुनाव हार गए हैं। भले ही पार्टी के तौर पर यह झटका है, लेकिन इससे वसुंधरा राजे की निजी महत्वाकांक्षाओं के द्वार जरूर खुलते हैं। विधानसभा में नेता विपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उप नेता सतीश पूनिया को हार मिली है। दोनों ही नेताओं का नाम सीएम पद की रेस में लिया जाता रहा है। इस तरह वसुंधरा राजे का अपना खेमा मजबूत हुआ है तो दूसरी तरफ दो दावेदार कम हो गए हैं। राजस्थान में चुनाव की शुरुआत में वसुंधरा राजे साइडलाइन नजर आ रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने जमकर प्रचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button