देश-विदेश

रतन टाटा: उम्र 86 साल, नए बिजनेस आइडिया पर हैं फिदा, खूब लगाते हैं पैसे

बिजनेस टाइकून रतन टाटा का आज 28 दिसंबर को 86वां जन्मदिन है। टाटा समूह के मुखिया रतन टाटा की गिनती बड़े दानवीर अरबपतियों में होती है। रतन टाटा ने अपने कारोबार के अलावा कई स्टार्टअप्स में भी निवेश कर उनको एक नई दिशा दी है। आज हम आपको रतन टाटा के चर्चित स्टार्टअप्स में किए गए निवेश के बारे में बताएंगे।

Ola/Ola Electric

ओला/ओला इलेक्ट्रिक में भी रतन टाटा का निवेश है। उन्होंने साल 2015 में इस कंपनी में पहली बार निवेश किया था। तब कंपनी की स्थापना को 5 साल हुए थे। साल 2019 में उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड को फंड दिया। बता दें कि कंपनी का आईपीओ भी आने वाला है। कंपनी ने सेबी के पास इसके लिए डॉक्युमेंट सब्मिट कर दिए हैं।

पेटीएम 
रतन टाटा का निवेश फिनटेक फर्म पेटीएम में भी है। साल 2015 में यह निवेश पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के फंडिंग राउंड का हिस्सा था। आज पेटीएम देश की लीडिंग फिनटेक फर्म है। कंपनी शेयर बाजार में भी लिस्टेड है।

स्नैपडील
रतन टाटा ने अगस्त 2014 में स्नैपडील में अपने निवेश के साथ ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में एंट्री ली थी। उन्होंने 5 करोड़ रुपये शुरुआती निवेश करके स्नैपडील में 0.17 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। साल 2010 में कुणाल बहल और रोहित बंसल द्वारा लॉन्च किया गया स्नैपडील एक वक्त में ई-कॉमर्स का चर्चित प्लेटफॉर्म था।

Goodfellows
रतन टाटा ने ‘गुडफेलो’ नामक एक स्टार्टअप में निवेश किया है। रतन टाटा के लिए काम कर चुके शांतनु नायडू ने गुडफेलो की स्थापना की थी। इसका मकसद युवाओं और शिक्षित स्नातकों को सार्थक सहयोग के लिए जोड़कर बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर करना है।

Zivame
महिलाओं के लिए चर्चित ऑनलाइन लॉन्जरी ब्रांड Zivame में उद्योगपति रतन टाटा का भी निवेश है। ​​सितंबर 2015 में Zivame को रतन टाटा से निवेश प्राप्त हुआ।

लेंसकार्ट
चर्चित आईवियर प्लेटफॉर्म लेंसकार्ट की स्थापना 2010 में पीयूष बंसल और अमित द्वारा की गई थी। इस स्टार्टअप को अप्रैल 2016 में रतन टाटा से फंडिंग मिली।

योर स्टोरी
रतन टाटा का निवेश डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म योर स्टोरी में भी है। हालांकि इसमें रतन टाटा का कितना निवेश है, इसकी जानकारी नहीं है।

CarDekho
यह देश का एक प्रमुख ऑटो सर्च प्लेटफॉर्म है। इसकी मूल कंपनी गिरनारसॉफ्ट में रतन टाटा का निवेश है। यह प्लेटफॉर्म कार खरीदारों के लिए काफी मददगार है।

Cure.fit
यह हेल्थ सेक्टर का फिटनेस प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर कलारी कैपिटल, एक्सेल पार्टनर्स, चिराता वेंचर्स के अलावा रतन टाटा का भी निवेश रहा है।

टाटा के बिजनेस
टाटा समूह का कारोबार टेक्नोलॉजी, स्टील, ऑटोमोटिव, कंज्यूमर एंड रिटेल, इंफ्रा, फाइनेंशियर सर्विसेज, एयरोस्पेस एंड डिफेंस, टूरिज्म एंड ट्रैवल, टेलीकॉम एंड मीडिया और ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट के सेक्टर में फैला हुआ है। टाटा ग्रुप के रेवेन्यू की बात करें तो
2022-23 के दौरान 150 बिलियन डॉलर था। टाटा ग्रुप की कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटल 300 बिलियन डॉलर के पार जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button