देश-विदेश

PM Modi ने बिहार को दिया साल का सबसे बड़ा तोहफा, गंगा नदी पर नये पुल के निर्माण को दी मंजूरी,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को बिहार को बड़ा तोहफा दिया. कैबिनेट ने राज्य में गंगा नदी पर नये पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है. 3064.45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की लंबाई 4.56 किमी होगी. छह लेन का पुल बिहार में दीघा और सोनपुर को जोड़ेगा और कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। बताया जा रहा है कि इस पुल की ऊंचाई इतनी होगी कि बड़े जहाज भी इसके नीचे से गुजर सकेंगे. इससे देश और राज्य में अंतर्देशीय जल परिवहन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

निर्माण कार्य 42 माह में पूरा हो जायेगा

काम शुरू होने के 42 महीने के अंदर इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह पुल बिहार के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करेगा और आवागमन को आसान बनाएगा। केंद्र सरकार का कहना है कि यह नया पुल पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देगा. इसके अलावा, यह कुशल और अकुशल श्रमिकों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। बता दें कि इस पुल का निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर किया जाएगा।

नया पुल इन समस्याओं का समाधान करेगा

अब तक, दीघा और सोनपुर रेल और सड़क पुल से जुड़े हुए हैं। इस मार्ग से केवल हल्के वाहन ही जा सकते हैं। इससे माल व सामान लाने व ले जाने में काफी परेशानी होती है। नया पुल इस समस्या का समाधान करेगा और क्षेत्र की आर्थिक संभावनाओं को नई दिशा देगा। यह पुल बुद्ध सर्किट का हिस्सा होगा और वैशाली और केसरिया में स्थित बुद्ध स्तूपों तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा। इसके निर्माण में 5-डी बिल्डिंग सूचना मॉडलिंग, ब्रिज स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली और मासिक ड्रोन मैपिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

नए पुल से होंगे ये पांच बड़े फायदे

  • कनेक्टिविटी बेहतर होगी
  • रोजगार के अवसर पैदा होंगे
  • अंतर्देशीय जल परिवहन
  • आर्थिक-सामाजिक विकास
  • व्यवसायियों को आसानी होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button