प्रोफेसर डॉ संजीव कर्मकार वशिष्ठ ने प्रधानमंत्री मोदी के बजट को बताया अब तक का सबसे बेहतरीन बजट

योगिता साहू ………प्रोफेसर डॉ संजीव कर्मका “वशिष्ठ”, प्रान्त अध्यक्ष सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़, ने प्रधानमंत्री मोदी जी के तीसरे टर्म में दिया गया बजट को अब तक के सबसे बाहतरीन बजट बताया. उनके अनुसार इस बजट में अर्बन डेवलपमेंट, रूरल डेवलपमेंट को विशेष ध्यान दिया गया हैँ. महिलाओ के द्वारा खरीदी गई स्टाम्प ड्यूटी को कम किया गया हैँ. स्ट्रीट मार्किट डेवलपमेंट, जल प्रबंधन, पारगमन उनमुख विकास को ध्यान दिया गया हैँ. भारतीय स्टार्टअप में एजल टैक्स को ख़त्म कर दिया गया. निवेश प्रोत्साहन, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा को मजबूती प्रदान की गई. सबसे बड़ी बात हैँ मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए विशेष ध्यान रखा गया हैँ. निजी क्षेत्र, सार्वजानिक क्षेत्र, बैंक, उपक्रमों में नई कर व्यवस्था का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों की आय से वेतन के 14% तक व्यय की कटौती का प्रस्ताव दिया गया. इस बजट में कर दाताओ की मांग को पूरा किया गया. नई कर व्यवस्था से वेतनभोगी कर्मचारी को इनकम टैक्स में 17,500 तक की बचत होंगी. सोने चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई. सबसे बड़ी बात रिसर्च और डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए 1 लाख करोड़ रुपये के वृत्तिय कोष दी गई जिससे वाणिज्यक स्तर पर इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा. धार्मिक क्षेत्र में विश्वनाथ के तर्ज पर विहार में गया को विशेष कोरिडोर के रूप में विकास किया जायेगा. शिक्षा क्षेत्र 1 करोड युवाओं को इंटर्नशिप कराएगी सरकार. ऊर्जा क्षेत्र में छोटे परमाणु रियाक्टर का विकास होगा. सबसे बड़ी बात हैँ, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में 1 लाख करोड़ की बजट रखी गई हैँ. बिजली खपत को कम करने के लिए सौर्य पैनल विकास पर सब्सिडी की व्यवस्था हैँ. गरीबो को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाख करोड का बजट लिया गया हैँ. प्रधानमंत्री उन्नत ग्राम अभियान में 63 हजार ग्रामो के 5 करोड़ जन जातियों को लाभ देंगे प्रधानमंत्री जी. इस बजट में 2400 MW बिजली संयन्त्र स्थापित किया जायेगा. ट्रैनिग, स्वरोजगार, लघु उड़द्योग विकास के लिए MSME को टर्म लोन के लिए क्रेडिट गारंटी योजना लाएगी सरकार. सडक संपर्क परियोजना हेतु 26000 करोड़ को कुल लागत तय की गई. आँध्रप्रदेश पूनरगठन के लिए 15000 करोड़ का व्यवस्था की गई. क़ृषि क्षेत्र अनुकूलता पर विशेष बजट की व्यवथा की गई.
रोजगार से जुड़े तीन योजनाएं लागु करेंगी केंद्र सरकार. अगले 5 वर्षो में 4.1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का प्रवधान किया गया.

डॉ संजीव कर्मकार ने बताया यह बजट विकसित भारत 2047 को ध्यान में रखकर बनाया गया हैँ. प्रधानमंत्री जी के लिए 9 प्राथमिकता होंगी उसे क़ृषि, रोजगार एवं कौशल, विनिर्माण एवं सेवाएं, शहरी विकास, सामाजिक न्याय एवं मानव संसाधन विकास, ऊर्जा क्षेत्र में विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, इनोवेशन अनुसन्धान एवं अगली पीढ़ी के लिए व्यवस्था. प्रधानमंत्री जी रक्षा क्षेत्र में 4.5 लाख करोड़ रूपये का विशेष बजट तैयार किया हैँ. भारत अब रक्षा क्षेत्र भी एक्सपोर्ट करेंगी.

प्रोफेसर संजीव ने बताया की इस बजट में क़ृषि क्षेत्र विकास पर विशेष ध्यान दिया गया हैँ. छत्तीसगढ़ को भी एक नहर परियोजना “सिकासेर पैरी नहर लिंक परियोजना के लिए कार्य आरम्भ होगा. 117 किलोमीटर का यह नहर 50 वर्षो लंबित थी जिसे इस विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा पत्र में शामिल कराने का कार्य झलप पटेवा परिक्षेत्र के किसानो के आहवान पर सर्व समाज समन्वय महासभा द्वारा किया गया. हाल ही डिप्टी चीफ मिनिस्टर माननीय श्री अरुण साव जी से संपर्क कर कोडार डैम से झलप तक का एक्सटेंशन का सुझाव भी दिया गया. अब सर्वे का कार्य चल रहा हैँ. हमें ख़ुशी हैँ की अब इस नहर के लिए भी बजट का प्रावधान रखा जायेगा.

माननीय प्रधानमंत्री जी युवाओं के रोजगार स्वरुगार के लिए कई प्रावधान किये जिसमे MSME का लिए एक्स्ट्रा बजट, स्वरोजगार के लिए तीन योजनाएं शामिल किया गया हैँ. उन्होंने बताया की युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित होना चाहिए न की केवल नौकरी. इसके लिए छत्तीसगढ़ के दुर्ग और अन्य जिलों में MSME ट्रेनिंग सेंटर का लाभ युवाओं को लेना चाहिए. वैसे भी डॉ कर्मकार इस विषय पर सामाजिक जागरूकता में कार्य कर रहे हैँ.
प्रोफेसर डॉ संजीव वशिष्ठ ने यह कहाँ की अब भारत अमृतकाल में हैँ और 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र निर्माण को ध्यान में रखकर यह बजट तैयार किया हैँ. भारत इसी पांच वर्षो में सिलोकॉन चीफ क्षेत्र में भी एक्सपोर्ट करेगा. आगामी वर्षो में भारत 5 त्रिलियन इकॉनमी की तरफ बढ़ेगा. यह बजट उसीदिशा में भारत को ले जाने की प्रयास हैँ. निश्चित रूपये से यह बजट प्रधानमंत्री मोदी जी का अब तक के सबसे बाहतरीन बजट हैँ.