भोपालमध्यप्रदेश

आकांक्षी विधानसभाओं के प्रभारियों की बैठक संपन्न, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने दिया मार्गदर्शन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आकांक्षी विधानसभा प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बैठक का मार्गदर्शन किया। प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे। बैठक का संचालन श्री आलोक संजर एवं आभार प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने माना
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आकांक्षी विधानसभाओं में चुनावी दृष्टि से रणनीति बनाकर तैयारियां की गयी है। आज उन आकांक्षी विधानसभाओं के प्रभारियों से चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य सरकार गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही है। पार्टी की रीति नीति कार्यक्रम और सरकार की योजनाएं प्रभावी तौर पर निचले स्तर तक पहुंचे। संगठन की दृष्टि से आकांक्षी विधानसभाओं में हमारे बूथ सुदृढ़ हो इस बात पर चर्चा हुई है।
श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे है। आकांक्षी विधानसभा प्रभारियों की बैठक में 51 प्रतिशत वोट शेयर को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button