खेल-मनोरंजनदेश-विदेशलेख-आलेख

यादों की गलियों का खूबसूरत मोड़,,,, द अनकिस्ड गर्ल निम्मी

यादों की गलियों का खूबसूरत मोड़

द अनकिस्ड गर्ल निम्मी

 

यूं तो सिनेमा जगत में तमात अदाकारा हुई हैं जिन्होंने अपने अलग अंदाज से दर्शकों का दिल जीता। लेकिन आज हम उस अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें ‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’ कहा जाने लगा था।

हम बात कर रहे हैं 60 के दशक की चर्चित अभिनेत्री नवाब बानू उर्फ निम्मी की। एक्ट्रेस निम्मी का असली नाम नवाब बानो था लेकिन उनका फिल्मी नाम रखा गया था निम्मी। ये नाम उन्हें राज कपूर ने दिया था।

1950 से 1960 के दशक में हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री निम्मी ने पूरी इंडस्ट्री को अपनी खूबसूरती का कायल बनाया हुआ था। उस जमाने में उनकी खूबसूरती का जादू फिल्ममेकर्स के सिर चढ़कर बोलता था।

निम्मी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से 50 और 60 के दशक में फीमेल एक्टर्स को शोपीस के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाली विचार धारा को बदल दिया था।

निम्मी ने फिल्म बरसात, दीदार, आन, उड़न खटोला और बसंत बहार जैसी कई जानी मानी फिल्मों से नाम कमाया ।

उन दिनों निम्मी मधुबाला के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। यही वजह थी की निम्मी को मधुबाला अपने दिल की हर बात बताती थी। निम्मी को पता था कि मधुबाला दिलीप कुमार को किस हद तक चाहती थीं।

निम्मी ने एक इंटरव्यू में बताया, फिल्म अमर (1954) के सेट पर हम दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। हमारे बीच दिलीप कुमार को लेकर भी चर्चाएं होने लगीं, जो उस फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभा रहे थे।

दिलीप कुमार को अपना दिल दे चुकीं मधुबाला के दिमाग में निम्मी की बातों से थोड़ा शक पैदा हुआ। मधुबाला के मन में यह स्वभाविक सवाल उठा, ‘निम्मी दिलीप का उतना ही ख्याल क्यों रखती है, जितना मैं रखती हूं? अगर ऐसा है तो मुझे क्या करना चाहिए?’

एक दिन मधुबाला ने निम्मी से कहा, ‘निम्मी, क्या मैं तुमसे कुछ पूछ सकती हूं? मुझे विश्वास है कि तुम मुझसे झूठ नहीं बोलोगी और मुझसे कुछ नहीं छुपाओगी।’

जब निम्मी ने उन्हें आश्वस्त किया तो उन्होंने कहा कि अगर तुम दिलीप कुमार के बारे में वैसा ही महसूस करती हो जैसा मैं करती हूं तो मैं तुम्हारी खातिर उनकी जिंदगी से निकल जाऊंगी और मैं उन्हें तुम्हारे लिए दिलीप को छोड़ दूंगी।’

निम्मी को यह सुन कर गहरा धक्का लगा। फिर निम्मी ने खुद को संभालते हुए मधुबाला से दोस्ताना अंदाज में कहा कि ‘उन्हें दान में पति नहीं चाहिए’।

0रवि के गुरुबक्षाणी प्रस्तुत कर्ता,लेखक,समीक्षक ,बॉलीवुड,छालीवुड सिनेमा जगत 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button