खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदुर्गदेश-विदेश

आज केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीएम भूपेश बघेल के गृह नगर दुर्ग से फुंकेगे चुनावी बिगुल

दुर्ग -(शगुफ्ता शीरीन) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज़ छत्तीसगढ़ दौरा है।
*विधानसभा चुनाव में अब 6 महीने शेष है, पार्टियों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है।*

अमित शाह के स्वागत के तैयारी में दुर्ग को पूरी तरह से सजाया गया है।
सुरक्षा के लिए 500 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं, खुद संभाग के आईजी मोर्चा संभाले हुए हैं।

बता दे कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर देश सहित छत्तीसगढ़ में भी एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है।

छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटो और 78 विधानसभाओ में 13 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए है, इसमे केंद्र की योजनाओं का लाभ मिलने वाले लाभार्थियों का सम्मेलन, संपर्क से समर्थन अभियान , बीजेपी के सातों मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, उसी कार्यक्रम के तहत देश के गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग आ रहे हैं।

दुर्ग में गृहमंत्री अमित शाह के सभा को लेकर दुर्ग स्टेडियम में भव्य तैयारियां की जा रही हैं. विशाल डोम तैयार किया गया है. करीब 50 हजार लोगों के आने की संभावना है।
दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा सीटो के सभी मंडल और बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं को अमित शाह संबोधित करेंगे।
सभी लोगों को अपने निर्धारित समय से पहले पहुंचने के लिए कहा गया है. 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उन लाभार्थियों को भी संबोधित करेंगे, इन्हे केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button