छत्तीसगढ़ प्रदेशदुर्ग

मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त

कवर्धा, 02 नवम्बर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने कबीरधाम जिले में पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु अर्हता तिथि एक जनवरी 2022 के आधार पर मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपील प्राधिकारी की नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत क्षेत्र कवर्धा और सहसपुर लोहारा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा, जनपद पंचायत क्षेत्र बोड़ला के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बोड़ला और जनपद पंचायत क्षेत्र पंडरिया के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पंडरिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत क्षेत्र कवर्धा के लिए तहसीलदार कवर्धा, जनपद पंचायत क्षेत्र  सहसपुर लोहारा के लिए तहसीलदार सहसपुर लोहारा, जनपद पंचायत क्षेत्र बोड़ला के लिए तहसीलदार बोड़ला और एवं जनपद पंचायत क्षेत्र पंडरिया के लिए तहसीलदार पंडरिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले के कवर्धा, सहसपुर लोहारा, बोड़ला और पंडरिया जनपद पंचायतों के लिए अपील प्राधिकारी कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर कबीरधाम होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button