छत्तीसगढ़ प्रदेश

चिकित्सा अधिकारी एवं विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु वॉक इन इन्टरव्यू

बीजापुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर के अधीन संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत भर्ती हेतु चिकित्सा अधिकारी, लैब टैक्नीशियन, रेडियोग्राफर, फीडिंग डिमोस्ट्रेटर, भृत्य एवं वाहन चालक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 30 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर 2022 को वाक इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। जिसके लिए ईच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि में उपस्थित वॉक इन इन्टरव्यू में शामिल हो सकते है। चिकित्सा अधिकारी के पद हेतु ऑनलाईन उपलब्ध लिंक पर जाकर एंट्री किया जा सकता है। लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर एवं फीडिंग डिमोस्ट्रेटर के पद हेतु 30 नवंबर एवं भृत्य और वाहन चालक हेतु 01 दिसम्बर 2022 को वाक इन इन्टरव्यू आयोजित होगा। भर्ती के संबंध में सेवा शर्ते, आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईड पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button