छत्तीसगढ़ प्रदेश

कुएंमारी सड़क निर्माण एवं नवीन धान खरीदी होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की महौल – मैनू राम कावड़े

कुएंमारी सड़क निर्माण एवं नवीन धान खरीदी होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की महौल – मैनू राम कावड़े

 

केशकाल – विकासखण्ड केशकाल के पहुँचविहिन एवं पहाड़ी वनांचल क्षेत्र कुएंमारी में क्षेत्र के करीब 13 से ज्यादा ग्राम में निवासरत क्षेत्रवासियों में इन दिनों दो प्रमुख कारणों से खुशिया व्याप्त है। जिसमे मुख्य रूप से अजादी के बाद से पहुँचविहिन पहाड़ी क्षेत्र की कच्ची सड़क मार्ग को डामरीकृत पक्की सड़क बनाने के नाम से दुसरा केशकाल से वर्ष 2021 के पहले धान खरीदी संचालित किया जा रहा था। किन्तु पिछले 2021 से कुएं में नया धान खरीदी केन्द्र खोला गया है। धान खरीदी केन्द्र नया खुलने के चलते एवं पक्की सड़क निर्माण के चलते क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। गत दिन बेड़मा मारी निवासी मैनूराम कावड़े ने हमारे मिडिया से चर्चा करते हुए उपरोक्त दोनों कारणों से मारी क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशिया व्याप्त होने के जानकारी दी। क्योंकि मारी क्षेत्र से जुडे़ 13 प्रमुख गांवों में रहने वाले ग्रामीणों द्वारा इस मार्ग के कच्ची सड़क के चलते पैदल एवं सायकल तथा बाईक सवार होकर कच्ची सड़क मार्ग से केशकाल मुख्यालय शासकीय कार्यो के लिए लगातार आने जाने परेशानियों को देखते हए क्षेत्रवासियों के मांग पर इस मार्ग की कच्ची सड़क को डामरीकृत पक्की सड़क बनाने का कार्य जारी है। दुसरी खुशी इस बाद कि है कि मारी क्षेत्र के  ग्रामीणों को केशकाल लेम्पस में लाकर 25 किमी से ज्यादा दूरी तय करते हुए अपने धान बेचने को मजबूर थे। इस परेशानी को देखते हुए क्षेत्रवासियों के मांग के अनुसार ग्राम पंचायत कुएं में धान खरीदी का उप केन्द्र खोला गया है। गत वर्ष 2021-22 से चालू किया गया धान खरीदी उपकेन्द्र कुएं में वर्ष 2022-23 में धान खरीदी किया जा रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों में अपने धान को बेचने में सुविधा मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button