देश-विदेश

मतदान दलों की वापसी पर रंग बिरंगी आतिशबाजी और गुब्बारों से…

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान के पहले एवं बाद में चुनाव में ड्यूटी लगे कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर देर रात तक वापस लौटे। इस बीच प्रदेश के छिंदवाड़ा में मतदान कर्मचारियों के साथ अलग तरह का नवाचार देखने को मिला है।

जानकारी के अनुसार सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से मतदान दल वापस जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा पहुंचे। छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले के मतदान दलों की वापसी पर उनका भव्य स्वागत किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच, तिलक लगाकर और पुष्प माला पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। खुशी के प्रतीक गुब्बारों को हवा में छोड़ा गया और जोरदार आतिशबाजी भी की गई। एक साथ सातों विधानसभा क्षेत्रों से मतदान दलों की वापसी सुविधाजनक हो इसके तहत प्रवेश के लिए अलग-अलग रूट बनाने के साथ ही हर विधानसभा के एंट्री गेट को अलग-अलग कलर और नंबरिंग अलॉट की गई थी। इस नवाचार की पूरे प्रदेशभर में सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button