खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चैन लिंक फेंसिंग इकाई तथा आरसीसी पोल निर्माण इकाई का किया अवलोकन

उज्जवल ज्योति महिला स्व-सहायता समूह तथा राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के द्वारा चैन लिंक फेंसिंग तथा आरसीसी पोल का निर्माण किया जा रहा है।

उज्जवल महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य फुलेश्वरी ने बताया कि एक माह पहले ही इस इकाई को स्थापित किया गया है। अब तक 22 क्विंटल चैन लिंक फेंसिंग का निर्माण कर इसे बाजार में 1 लाख 76 हजार रुपये में बेच चुके हैं, जिससे हमें 11 हजार रुपये का फायदा हुआ है।

राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य श्री सुखदेव ने बताया कि पिछले 20 दिनों में लगभग 950 खंभों का निर्माण कर 1 लाख 90 हजार रुपये की बिक्री बाजार में कर चुके हैं।

सुखदेव ने बताया कि आसपास के 4 गौठानों से 12 सौ खंभों का ऑर्डर मिला है, इन्ही गौठानों में 20 क्विंटल चैन लिंक फेंसिंग का भी आर्डर मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button