खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेश

लोगों की शिकायतों पर सीएम योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- ‘यह महसूस होना चाहिए कि…’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपने गोरखपुर (Gorakhpur) दौरे पर रविवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना, वहीं उन्होंने समस्याओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने ये निर्देश यहां गोरखनाथ मंदिर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित ‘‘जनता दर्शन’’ के दौरान करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान जारी किए. सीएम योगी ने लोगों से यह भी कहा, ‘‘घबराएं नहीं क्योंकि सरकार उनकी है और उनके लिए ही है. हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने और उनके सभी मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है.’’


अधिकारियों को निर्देश
सीएम योगी ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं पर गौर करने और उनकी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. परिवारों के बीच संपत्ति विवाद के मामलों में मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर कानून के अनुसार विवाद का समाधान किया जाए.

उन्होंने किसी की जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए. इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाज में होने वाले खर्च का आकलन तेजी से करें और सरकार को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं ताकि सरकार जल्द से जल्द राशि जारी कर सके.

गौरतलब है कि सीएम योगी तीन दिनों के गोरखपुर दौरे पर हैं. इस दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री जनता दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 400 लोगों की शिकायतें सुनीं. लोगों की शिकायतों पर सीएम के सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि लोगों के सभी मुद्दों को हल करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. अब सोमवार को उनके गोरखपुर दौरे का अंतिम दिन है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button