खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशबिलासपुर

मौन सत्याग्रह आंदोलन रायपुर में बड़ी संख्या में शामिल हुए जिला के कांग्रेस नेता।

बिलासपुर, दिनांक 13 जुलाई 2023। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी को मोदी सरकार द्वारा संसद से सदस्यता समाप्त करने के विरोध में एवं देश की संवैधानिक संस्थाओं का दूरूपयोग करने के विरोध में पूरे देश में 12 जुलाई को मौन सत्याग्रह धरना रखा गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड, प्रभारी सचिव चंदन यादव समस्त मंत्री संगठन, प्रभारीगण, विधायक एवं बड़ी संख्या में निगम मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मोर्चा प्रमुखों की उपस्थिति में गांधी मैदान रायपुर में एकदिवसीय मौन सत्याग्रह रखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।


प्रमुख रूप से छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक रश्मि सिंह, शैलेष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, महापौर रामशरण यादव, शहर कांग्र्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय, जिला प्रभारी चुन्नीलाल साहू, प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण अभय नारायण राय, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू, अरविंद शुक्ला, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तय्यब हुसैन, विष्णु यादव, राजू यादव, शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, पूर्व शहर अध्यक्ष एवं सदस्य अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण नरेन्द्र बोलर, शिवबालक कौशिक, कांशी रात्रे, अखिलेश गुप्ता, सुबोध केसरी, शिल्पी तिवारी, सीमा घृतेश महिला अध्यक्ष, प्रीति ब़त्रा शहर अध्यक्ष, अफ्रोस बेगम, अजय काले सहित सैकड़ो कार्याकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button