छत्तीसगढ़ प्रदेश

मंत्रिमंडल के गठन को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी बड़ी अपडेट

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर के पंडरी में स्थित आरएसएस कार्यालय पहुंचे. उन्होंने संघ के पदाधिकारी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा को जीत मिली है. जनता की अपेक्षाएं हैं, हमारी सरकार जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का कार्य करेगी. बचपन से संघ से वैचारिक रूप से जुड़ा हूं, इसलिए मुलाकात करने पहुंचा हुआ हूं. वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बड़ी अपडेट दी है.

मंत्रिमंडल को लेकर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय 17 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे. मंत्रिमंडल को लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं से चर्चा हो सकती है. मुलाकात के बाद कैबिनेट का गठन हो सकता है. विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है.

 

लगातार बढ़ रहे नक्सली घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कल कांकेर में बीएसएफ के जवान अखिलेश राय शहीद हुए. केंद्रीय बल लगातार छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर बहादुरी से काम कर रहे हैं. सरकार नक्सली उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है. छत्तीसगढ़ में शांति हो इसके लिए हमारी सरकार पूरी ताकत से काम करेगी. हमारे कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग की गई है, लगातार घटनाएं हुई है लेकिन हमारी सरकार पूरी तरह गंभीर है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button