कैबिनेट मंत्री अकबर भाई आज एक दिवसीय कवर्धा प्रवास पर रहेंगे एवं क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात देंगे
कवर्धा:- जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के मीडिया प्रभारी एवं कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा के उपाध्यक्ष चोवा साहू ने बताया कि
माननीय श्री मोहम्मद अकबर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग,पर्यावरण विभाग,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के द्वारा कबीरधाम जिले के ग्रामीण अंचलों को 48 कार्य लागत राशि 454.21 लाख रुपए की सौगात है दे रहे हैं।यहां कार्य विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के अंतर्गत लोकार्पण के 45 कार्य लागत राशि 412.91 लाख रुपए एवं 3 कार्यो का शिलान्यास लागत 41.30 लाख रुपए के है।
श्री साहू ने आगे बताते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र कवर्धा माननीय श्री मोहम्मद अकबर जी द्वारा विभिन्न प्राथमिक शाला भवन निर्माण के 26 कार्य, 10 आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य, 6 समुदायिक भवन निर्माण कार्य, उपकरण सहित फिटनेस सेंटर के 3 निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं 3 कार्यो का शिलान्यास किया जाएगा।
वनांचल क्षेत्र कार्यक्रमों में ग्राम पिपरखूंटा, बांकी, चंद्रादादर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम शामिल होंगे। साथी ग्राम पंचायत पोंडी में वर्मा भवन का भूमि पूजन करेंगे।