छत्तीसगढ़ प्रदेश

छत्तीसगढ़ में कई कंपनियों पर छापेमारी, कर चोरी में दो गिरफ्तार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में केंद्रीय जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के दल ने बड़े पैमाने पर कर चोरी के आरोप में मंगलवार को अलग-अलग फर्मों की तलाशी ली तथा इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर केंद्रीय जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, रायपुर के अधिकारियों ने मेसर्स राधे कंस्ट्रक्शन, मेसर्स अयाज खान, मेसर्स मंटू काजी, मेसर्स दिशा ट्रेडर्स और मेसर्स मुकेश ट्रेडर्स, रायपुर के परिसरों की तलाशी ली और पाया सभी कंपनियां किसी भी प्रकार के माल/सेवाओं की आपूर्ति किए बिना फर्जी बिल बनाने और नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट पारित करने में लिप्त हैं.

उन्होंने बताया कि जांच में जानकारी मिली कि मनोज कुमार वलेचा और स्पर्श सोनी फर्जी फर्मों की एक श्रृंखला बनाने में संलिप्त है. इनके माध्यम से वलेचा और सोनी ने फर्जी बिल तैयार किए और बिना किसी सामान और सेवाओं की आपूर्ति के 5.92 करोड़ रुपये का फर्जी आईटीसी लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button