ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के ‘ज़रिया ए रिश्ता’ द्वारा आयोजित मुस्लिम परिचय सम्मेलन में बंधे कई रिश्ते

ज़ोहेब खान…….रायपुर। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित ज़रिया ए रिश्ता मुस्लिम परिचय सम्मेलन में दूर-दूर से आए लोगों ने एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया और रिश्तों की बात आगे बढ़ाई। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ ओडिशा, हैदराबाद और नागपुर से भी बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए। लगभग 1000 परिवारों ने इस मंच पर एक-दूसरे से अपना परिचय दिया और नए रिश्तों की शुरुआत की।

कार्यक्रम के राष्ट्रीय संरक्षक जनाब इरफान गुड्डू साहब ने कहा कि उनकी मुख्य उद्देश्य यह था कि निकाह को आसान बनाने के लिए लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए, खासकर अच्छे रिश्तों की तलाश में होने वाली कठिनाइयों को दूर किया जाए। उन्होंने बताया कि ज़रिया ए रिश्ता का उद्देश्य विवाह के क्षेत्र में लोगों को एक मंच पर लाकर उनकी परेशानियों का समाधान करना है।
प्रदेश संरक्षक जनाब सैय्यद फैसल रिज़वी ने इस अवसर पर कहा, “हमारी कोशिश थी कि इस आयोजन में हर व्यक्ति को एक घर जैसा माहौल मिले और उन्हें माकूल रिश्ते मिल पाएं। आज यहां हुए रिश्ते हमारे लिए एक बड़ी सफलता है।”
इस आयोजन में ज़रिया ए रिश्ता के प्रभारी हाजी कलीम साहब, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जुबेर महमूद साहब, रायपुर संभाग प्रभारी जनाब अलकाफ साहब, रायपुर संभाग अध्यक्ष जनाब शाज़ी रशीद साहब, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष जनाब अतहर हुसैन साहब, दुर्ग संभाग अध्यक्ष जनाब ज़ाहिद खान साहब, रायपुर जिला अध्यक्ष शाहबाज खान, रायपुर जिला सचिव नावेद रज़ा, आसिफ भिंसरा, तौसीफ़ अशरफी सहित अन्य प्रमुख लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, हमशीरा ग्रुप की नाजमा बाजी, शहनाज बाजी और नूरजहां बाजी ने भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
राज्यस्तरीय मुस्लिम परिचय सम्मेलन: निकाह को सरल और सुन्नत के मुताबिक बनाने की पहल
कार्यक्रम में कई रिश्ते जुड़ने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिला। यह आयोजन रिश्तों को सुलभ बनाने के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
