खास खबर

पचेड़ा में सरपंच फातिमा फरीद कुरैशी का अनोखा पहल माता-पिता की स्मृति में स्कूल परिसर में भव्य न्यूता भोज, ग्रामीणों ने की सराहना

ज़ोहेब खान…….रायपुर। आरंग ब्लॉक के ग्राम पचेड़ा स्थित शासकीय स्कूल परिसर में शुक्रवार को वर्तमान सरपंच फातिमा फरीद कुरैशी द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में भव्य न्यूता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में बच्चों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

 

भोज में उप-सरपंच प्राबर्ती हेमलाल मिर्चे, पंचगण रामदुलार वर्मा, शंकर बघेल, कृष्णकुमार देवांगन, त्रिभुवन वर्मा, सियाराम वर्मा, गजेंद्र वर्मा, हेमलाल वर्मा, रामचन्द्र साहू, ईश्वर पाल, रामशरण वर्मा और सोनम दास जांगड़े सहित प्राथमिक, माध्यमिक व हाई स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रसादी ग्रहण की।

 

ग्रामीणों ने सरपंच फातिमा के इस कदम की खुलकर सराहना की और कहा कि माता-पिता के नाम से आयोजित यह सामाजिक पहल आने वाली पीढ़ियों को संस्कार और परंपरा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button