विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाये – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान अंतर्गत बनेंगे तीन नवीन सेंटर
संस्थान के शासी निकाय की 5वीं बैठक हुई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पीएचडी की गुणवत्ता को सुधारने का जो कार्य संस्थान ने अपने हाथ में लिया है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का जीएसडीपी 550 बिलियन डॉलर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
तीन नवीन सेंटर सहित विभिन्न कार्यों का हुआ अनुमोदन
बैठक में मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना में अनुकंपा नियुक्ति के आवेदनों पर हुई कार्रवाई का अनुमोदन किया गया। कोविड- 19 के समय कर्मचारी की मृत्यु होने पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान किया गया था। साथ ही इस संस्थान के अंतर्गत 3 नवीन सेंटर बनाए जाने का अनुमोदन भी किया गया, जिसमें मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं प्रभाव आंकलन केंद्र, भोपाल इंटरनेशनल सेंटर फॉर आइडियाज और मध्यप्रदेश में जीवन विज्ञान आधारित अर्थ-व्यवस्था को बढ़ावा देने की रणनीति के लिए नोडल केंद्र स्थापित होंगे। संस्थान के वित्तीय लेखा विवरण एवं ऑडिट रिपोर्ट और संस्थान के वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन रिपोर्ट का अनुमोदन भी किया गया।