देश-विदेश

कांग्रेस की 04 लिस्ट में इन 8 विधायकों का टिकट…

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 56 नाम है। इसी के साथ गी पार्टी ने 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान के 151 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

इस चौथी लिस्ट में पार्टी ने मानवेंद्र सिंह सिवाना से, गौरव वल्लभ को उदयपुर, प्रशांत बैरवा निवाई से, जाकिर हुसैन को मकराना सीट, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ को बाली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मगर गंगानगर से निर्दलीय विधायक रहे राजकुमार गौड़, तिजारा से दुर्र मियां, अलवर के राजगढ़ से जौहरी लाल मीणा का टिकट काट दिया गया है.

इन 8 विधायकों का टिकट कटा

  • गंगानगर – राजकुमार गौड़
  • तिजारा – दुर्रू मियां
  • अलवर (राजगढ़) – जौहरी लाल मीणा
  • कठूमर – बाबूलाल बैरवा
  • बसेड़ी – खिलाड़ी लाल बैरवा
  • बिलाड़ा – हीराराम मेघवाल
  • सांगोद – भरत सिंह कुंदनपुर
  • हिंडौन – भरौसी लाल यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button