खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेशदेश-विदेश

प्रधानमंत्री द्वारा ‘प्रथम मर्चेंट नेवी ध्‍वज’ धारण करने के साथ ही सप्ताह भर के राष्ट्रीय समुद्री समारोह का शुभारंभ 

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस अवसर की स्‍मृति में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को झंडा लगाया
New Delhi (IMNB). केंद्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग और आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को ‘प्रथम मर्चेंट नेवी ध्‍वज’ लगाकर राष्ट्रीय समुद्री समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुधांश पंत, सचिव, पत्‍तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्‍ल्‍यू) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003QEOT.jpg

इस दिन के महत्व को चिन्हित करने के लिए सरकार 30.03.2023 से 05.04.2023 तक राष्ट्रीय समुद्री सप्ताह का आयोजन कर नाविकों की सेवाओं को श्रद्धांजलि दे रही है और भारत की उस गौरवशाली घटना का जश्‍न मना रही है जब मैसर्स सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी,मुंबई के स्‍वामित्‍व वाले पहले भारतीय स्टीमशिप ‘एस. एस. लॉयल्टी’ ने वर्ष 1919 में इस दिन मुंबई से लंदन (यूके) तक की अपनी पहली यात्रा के लिए अंतर्राष्ट्रीय जल में प्रवेश किया था। इस दिन को  “राष्ट्रीय समुद्री दिवस” ​​के रूप में चिह्नित किया गया है।

इस अवसर पर श्री सोनोवाल ने कहा, भारत के नाविकों ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को चालू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारे समुद्र के इन गुमनाम नायकों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का इस राष्ट्रीय समुद्री सप्ताह समारोह में उत्‍सव मनाया जाएगा। हमारे लिए यह बहुत खुशी और सम्मान की बात है कि हमारे ऊर्जावान  प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी द्वारा इस सप्ताह भर के समारोह की शुरुआत को चिह्नित करते हुए देश का प्रथम मर्चेंट नेवी ध्‍वज धारण कर इस पहल को समर्थन दिया गया।

एमओपीएसडब्‍ल्‍यू नाविकों की सेवाओं और समुद्री क्षेत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों की सेवाओं को सम्‍मानित करेगा। एमओपीएसडब्‍ल्‍यू समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों को निम्‍नलिखित पुरस्कार प्रदान कर रहा है :

  1. सागर सम्मान वरुण पुरस्कार: भारतीय नौवहन और/या संबद्ध समुद्री उद्योगों में निरंतर और उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्‍यक्तियों को पहचान और सम्मान देने के लिए वरुण पुरस्कार ।
  2. उत्कृष्टता के लिए सागर सम्मान पुरस्कार:भारतीय नौवहन या भारतीय समुद्री उद्योग में नौवहन व्यवसाय, वाणिज्यिक संचालन, मानव संसाधन विकास, समुद्री प्रौद्योगिकी और औद्योगिक संबंधों के प्रबंधन के क्षेत्रों में वरिष्ठ कार्यात्मक स्तर पर व्यक्तियों को उनकी आजीवन असाधारण और विशिष्ट उपलब्धियों या प्रदर्शन के लिए पहचान और सम्मान ।

3. वीरता के लिए सागर सम्मान पुरस्कार: भारतीय नाविकों (अधिकारियों सहित) को भारत या अन्य जगहों पर मर्चेंट नेवी में उनके शौर्यपूर्ण अनुकरणीय कार्यों के लिए वीरता पुरस्कार।

4. उत्कृष्ट समुद्री प्रशिक्षण संस्थान, उत्कृष्ट भारतीय शिपिंग कंपनी, नाविकों के उत्कृष्ट भारतीय नियोक्ता, नाविकों केउत्कृष्ट विदेशी नियोक्ता, उत्कृष्ट भारतीय बंदरगाह और उत्कृष्ट भारतीय टर्मिनल को भारतीय नौवहन और भारतीय नाविकों के लिएउनके द्वारा निरंतर योगदान दिए जाने के साथ ही साथ उन्हें अधिकतम प्रयास करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान और पुरस्‍कार।

राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर सरकार प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान समुद्र में अपने प्राणों की आहुति देने वाले नाविकों की बहादुरी और बलिदान के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।

राष्ट्रीय समुद्री दिवस/मर्चेंट नेवी झंडा दिवस समारोह के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन और समन्वय के लिए मुंबई में राष्ट्रीय समुद्री दिवस समारोह समिति की स्थापना की गई है। केंद्रीय समिति राष्ट्रीय समुद्री दिवस समारोह समिति के मामलों का संचालन करती है। इस समिति में जहाजों के मालिकों, नाविकों, बंदरगाह न्‍यासों, मैरीटाइम राज्य सरकारों और पोत परिवहन मंत्रालय आदि के प्रतिनिधि शामिल हैं। समिति जहाजों के मालिकों, बंदरगाह प्राधिकरणों, जहाजरानी में रुचि रखने वाले विभिन्न अर्ध सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों से स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से धन प्राप्‍त करती है।

*******

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button