छत्तीसगढ़ प्रदेशबिलासपुर

पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव उर्स के अवसर पर लूथरा शरीफ पहुंचकर शहर और प्रदेश के लिए बाबा से दुआ मांगी

बिलासपुर ! छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव लूथरा शरीफ में चल रहे बाबा इंसान अली शाह के उर्स में शामिल होकर चादर चढ़ाकर शहर और प्रदेश के लिए विकास हेतु दुआ मांगी।इस अवसर पर उनके साथ अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सदस्य महेश दुबे भी शामिल हुए।
उर्स इंतेजामिया कमेटी ने इस अवसर पर अतिथियों का मंच पर स्वागत किया और लूथरा शरीफ पर्यटन स्थल हेतु मांगे रखी, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यटन स्थल के रूप में लूथरा शरीफ जाना पहचाना नाम है, लोग यहां धार्मिक आस्था से पहुंचते हैं, धार्मिक नगरी के साथ-साथ इसे पर्यटन स्थल के रूप में तेजी से विकसित किया जा सकता है। सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण तथा पहुंचने वाले मुसाफिरों के लिए मुसाफिर खाने का निर्माण पर्यटन विभाग से कराया जायेगा। उन्होंने जल्द ही पर्यटन विभाग के इंजीनियर टीम भेजने की घोषणा की। टीम सर्वे कर सौंदर्यीकरण एवं मुसाफिरखाने के निर्माण कार्य हेतु जगह चिन्हित किया जायेगा। इस अवसर पर मस्तूरी जनपद पंचायत के नूर मोहम्मद, मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रतिनिधि स्माईल भाई (रायपुर), इकबाल हक सहित उर्स कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button