खास खबरछत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर एयरपोर्ट में स्वागत के जबरदस्त माहौल, NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज राजधानी में

रायपुर: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों का समर्थन लेने के लिए रायपुर आ रहीं हैं। द्रौपदी मुर्मू के शानदार स्वागत के लिए सुबह से ही स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे में माहौल बना हुआ है। लोगो राउत नाचा और पहुंचेंगे और ओड़िशा धूमाल बाज़ा में डांस कर रहे है और अपनी कला दिखा रहे हैं।

द्रौपदी मुर्मू एक होटल में विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं और भाजपा के पास 14, जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के क्रमशः तीन और दो सदस्य हैं।

राज्य के 11 लोकसभा सांसदों में से नौ भाजपा के और दो कांग्रेस के हैं। राज्य से कांग्रेस के चार राज्यसभा सदस्य और भाजपा के एक सदस्य हैं। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साई ने कहा कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं, जबकि द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति समुदाय की पहली महिला होंगी जो सर्वोच्च पद पर आसीन होंगी। उन्होंने आदिवासी बहुल राज्य के सांसदों से द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की। आदिवासियों की छत्तीसगढ़ की आबादी का 32 प्रतिशत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button