छत्तीसगढ़

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ आज

भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। जो 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जायेगा। यह अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण माह के साथ समन्वय कर आयोजित किया जायेगा। इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इंदौर, मध्यप्रदेश से किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों में भी अभियान का शुभारंभ होगा। इस अभियान के तहत् जिले में भी हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमें महिलाओं व बच्चों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवायें सहित विशेषज्ञों की सेवाएं प्रदाय किया जायेगा। यह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (ग्रामीण/शहरी), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं पहुँच विहीन क्षेत्रों में आयोजित किया जायेगा। इस अभियान में जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, उक्त रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन व गर्भाशय कैंसर, टीबी एवं अन्य रोगों का परीक्षण। गर्भवती महिलाओं तथा प्रजनन आयु वर्ग (15 से 49 वर्ष) की महिलाओं का एनीमिया जांच व परामर्श सेवा साथ ही एनेमिक हितग्राहियों को ऑयरन की गोली उपलब्ध कराई जायेगी। सिकल सेल की स्क्रीनिंग, परामर्श व सिकल सेल कार्ड का वितरण किया जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर विशेषज्ञ शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारियों जैसे कि स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक एवं दंत चिकित्सक आदि की सेवाएं ली जाएगी। मातृत्व स्वास्थ्य सेवाएं प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परामर्श व मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण, उच्च जोखिम गर्भावस्था की जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button